West Bengal Assembly Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भगवा पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सीट कोलकाता के भबानीपुर से नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को चुनावी मैदान में उतारा है। सुवेंदु अपनी मौजूदा सीट नंदीग्राम से भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में बीजेपी की तरफ से की गई इस घोषणा से संकेत मिलता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी के इर्द-गिर्द चुनावी विमर्श को गढ़ने का प्रयास करेगी। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।
