Get App

30 हजार के क्राउड में खोया बच्चा, Sonu Nigam ने किया दिल छू लेने वाला काम

Sonu Nigam: सोनू निगम सिर्फ बेहतरीन सिंगर ही नहीं, बल्कि बड़े दिल के इंसान भी हैं। हाल ही में उन्होंने 30 हजार की भीड़ में खोए एक बच्चे को उसके परिवार से मिलवाकर अपनी संवेदनशीलता दिखाई। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने अपनी गायकी से माहौल बनाए रखा और दर्शकों को एक पल के लिए भी बोर नहीं होने दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 1:21 PM
30 हजार के क्राउड में खोया बच्चा, Sonu Nigam ने किया दिल छू लेने वाला काम
Sonu Nigam: कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के पास एक बच्चा लाया गया, जो अपने परिवार से बिछड़ गया था।

कर्नाटक के हुबली में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम ने ऐसा मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। हजारों दर्शकों से भरे इस कार्यक्रम में अचानक एक मासूम बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया, लेकिन जिस तरह से सोनू निगम ने हालात को संभाला, वह काबिले-तारीफ रहा। 30 हजार की भीड़ के बीच भी उन्होंने न तो बच्चे को घबराने दिया और न ही वहां मौजूद दर्शकों को असहज होने दिया। मंच पर अपनी मौजूदगी और शांत व्यवहार से सोनू निगम ने बच्चे को भरोसा दिया और पूरे मामले को बेहद समझदारी से हैंडल किया।

खास बात यह रही कि उन्होंने इस स्थिति को बोझिल बनाने के बजाय इसे अपने संगीत के अंदाज में हल किया, जिससे माहौल भी बना रहा और बच्चे को उसका परिवार भी मिल गया। यही वजह है कि यह पल सिर्फ एक कॉन्सर्ट का हिस्सा नहीं, बल्कि इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल बन गया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रही है।

भीड़ में खोया मासूम, सोनू बने सहारा

कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के पास एक बच्चा लाया गया, जो अपने परिवार से बिछड़ गया था। बच्चे का नाम श्री श्री था और वह काफी डरा हुआ नजर आ रहा था। सोनू निगम ने उसका हाथ थामकर उसे ढाढ़स बंधाया और पूरी संवेदनशीलता के साथ उसे सहज महसूस कराया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें