Get App

Priya Bakshi: मुंबई के बांद्रा में अभिनेत्री प्रिया बक्शी का डरावना अनुभव, ऑटो ड्राइवर ने लिया अनजान रास्ता, बार-बार रोकने पर भी नहीं रुका

Priya Bakshi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल प्रिया बक्शी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि देर रात बांद्रा से घर लौटते समय एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें अनजान रास्ते पर ले जाना शुरू कर दिया। बार-बार कहने के बावजूद ड्राइवर ने ऑटो नहीं रोका।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 3:50 PM
Priya Bakshi: मुंबई के बांद्रा में अभिनेत्री प्रिया बक्शी का डरावना अनुभव, ऑटो ड्राइवर ने लिया अनजान रास्ता, बार-बार रोकने पर भी नहीं रुका

मुंबई की चकाचौंध भरी जिंदगी में एक्ट्रेस प्रिया बक्शी को रात के अंधेरे में एक ऐसा खौफनाक पल झेलना पड़ा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 14 फरवरी 2026 की देर रात बांद्रा से घर लौटते हुए ऑटो ड्राइवर ने कथित तौर पर अनजान रास्ता पकड़ लिया, जिस पर प्रिया ने घबराकर वीडियो बनाया। उनकी आवाज में डर साफ झलक रहा था, जब वो बार-बार चिल्लाईं, "भैया ऑटो रोको!" यह घटना न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि शहर में बाहरी लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को भी उजागर करती है।

घटना का पूरा विवरण

प्रिया, जो फिल्म 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में वो डरी हुई नजर आ रही हैं, कह रही हैं कि गूगल मैप पर भी यह रास्ता नहीं दिख रहा। ड्राइवर ने झुंझला कर कहा, "मैप में रूट नहीं बता रहा, ये सही रास्ता है।" प्रिया ने पुलिस कॉल करने की धमकी दी, "मैं पुलिस को फोन कर दूंगी, ऑटो रोको!" आखिरकार गुस्से में ड्राइवर ने वाहन रोका और कहा, "मत जाओ, पता-वता नहीं होता तो मत आया करो। ये हमारा एरिया है।" प्रिया ने उतरते हुए नॉर्थ इंडियन होने पर ट्रैश की तरह ट्रीटमेंट का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया पर बवाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें