Get App

Eternal Kids: आलिया भट्ट का जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा, बच्चों के लिए लॉन्च किया नया ब्रांड 'Eternal Kids'

Alia Bhatt New Brand Eternal Kids: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने 33वें जन्मदिन पर बच्चों के लिए एक नया ब्रांड 'इटरनल किड्स' (Eternal Kids) लॉन्च किया है, जो उनके दादाजी की कहानियों से प्रेरित है। उनके प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन' के तहत इस वेंचर में कहानियों और किरदारों के जरिए बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जाएगा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 9:17 PM
Eternal Kids: आलिया भट्ट का जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा, बच्चों के लिए लॉन्च किया नया ब्रांड 'Eternal Kids'

बॉलीवुड की 'गंगूबाई' यानी आलिया भट्ट के लिए 15 मार्च का दिन बेहद खास रहा। अपने 33वें जन्मदिन के मौके पर आलिया ने न केवल जश्न मनाया, बल्कि अपने प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन' (Eternal Sunshine) के तहत एक नए और बेहद निजी प्रोजेक्ट 'इटरनल किड्स' (Eternal Kids) की घोषणा कर अपने प्रशंसकों को सरप्राइज भी दिया। यह नया ब्रांड बच्चों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, जो कहानियों और रचनात्मकता के जरिए उनके बचपन को और भी रंगीन बनाएगा।

दादाजी की कहानियों से मिली प्रेरणा

आलिया भट्ट ने इस नए सफर के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक बेहद भावुक नोट लिखा। उन्होंने बताया कि 'इटरनल किड्स' के तहत आने वाले प्रोजेक्ट्स उनके दिवंगत दादाजी, नरेन्द्रनाथ राजदान द्वारा रचित कहानियों और किरदारों से प्रेरित हैं। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा: "हमारा प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन' अब एक और कदम आगे बढ़ रहा है। मिलिए 'इटरनल किड्स' से। हम पहले से ही तीन रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जो मेरे दादाजी द्वारा बनाई गई कहानियों पर आधारित हैं। मैं और शाहीन इन्हीं कहानियों को सुनकर बड़े हुए हैं और अब इन्हें दुनिया के साथ साझा करने का समय है।" आलिया ने अपने दादाजी को याद करते हुए लिखा कि वह उन्हें बहुत मिस करती हैं और यह उनके लिए एक श्रद्धांजलि की तरह है।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें