Get App

Amitabh Bachchan: वायरल हुई अमिताभ बच्चन के घर की तस्वीर, गोल्डन टॉयलेट ने मचाई हलचल

Amitabh Bachchan House Seat: सोशल मीडिया पर #2016 ट्रेंड जोर पकड़ रहा है, जिसमें लोग पुरानी यादें और फोटोज शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता विजय वर्मा ने भी अपनी 2016 की यादें साझा कीं। यह साल उनके लिए खास रहा, क्योंकि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘पिंक’ में काम करने और सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 4:05 PM
Amitabh Bachchan: वायरल हुई अमिताभ बच्चन के घर की तस्वीर, गोल्डन टॉयलेट ने मचाई हलचल
Amitabh Bachchan House Seat: अमिताभ बच्चन का घर ‘जलसा’ हमेशा अपनी भव्यता और मूर्तियों के लिए जाना जाता है।

सोशल मीडिया पर नए-नए ट्रेंड्स तेजी से वायरल होते रहते हैं, और बॉलीवुड सितारे भी अक्सर इन्हें फॉलो करते नजर आते हैं। इस समय #2016 ट्रेंड सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें लोग अपने पुराने फोटोज, यादगार पलों और जिंदगी की खास घटनाओं को साझा कर रहे हैं। इस ट्रेंड में अभिनेता विजय वर्मा ने भी हिस्सा लिया और अपनी 2016 की यादों को फैंस के साथ साझा किया। 2016 उनके लिए एक बेहद खास साल था, क्योंकि इसी साल उन्हें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘पिंक’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके साथ निर्देशक शूजीत सरकार और पूरी कास्ट क्रू ने उन्हें सपोर्ट किया। इसके अलावा, विजय ने इस साल भगवान सचिन तेंदुलकर से मिलने का भी अनुभव साझा किया।

सोशल मीडिया पर उन्होंने अमिताभ के घर की फोटो भी पोस्ट की, जिसमें वह गोल्डन टॉयलेट सीट के पास सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आया और पोस्ट पर खूब लाइक्स और कमेंट्स आए।

2016 – मील का पत्थर

विजय वर्मा के लिए 2016 साल बेहद यादगार रहा। उन्होंने उस साल अमिताभ बच्चन के घर जाने का मौका पाया। इसके अलावा, उन्हें फिल्म ‘पिंक’ में बिग बी और निर्देशक शूजीत सरकार के साथ काम करने का मौका मिला। विजय ने पोस्ट में लिखा कि यह साल उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके अलावा, उन्होंने भगवान सचिन तेंदुलकर से मिलने का भी अनुभव साझा किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें