बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने वैलेंटाइन डे पर अपने कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर प्यार भरा मैसेज शेयर कर अफवाहों को हवा दे दी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक प्यारी सी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "यू आर द बेस्ट!" यह पोस्ट उनके रिश्ते को कन्फर्म करने जैसा लग रहा है। फैंस इस रोमांटिक जोड़ी पर फिदा हो गए हैं।
