बॉलीवुड के बेबाक निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर का दर्द बयां किया। नेटफ्लिक्स द्वारा रद्द किए गए महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'मैक्सिमम सिटी' के सदमे ने उन्हें गहरे अवसाद में धकेल दिया, जिसके चलते उन्हें दो बार हार्ट अटैक तक आया। उन्होंने इसे गर्भपात जैसी पीड़ा के समान बताया।
