बॉलीवुड में इन दिनों नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस महाकाव्य पर आधारित प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि टीवी के प्रसिद्ध राम अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में दिखेंगे। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी, लेकिन अब अरुण गोविल ने रणबीर के लुक की खुलकर सराहना कर दी है।
