Bigg Boss 19: टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में घर में कैप्टेंसी टास्क को लेकर जमकर बवाल देखने को मिला। इस टास्क के दौरान घर में जमकर हंगामा हुआ। कैप्टेंसी टास्क के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स के घर से लेटर आया था। फरहाना ने नीलम के चिट्ठी को फाड़ दिया था। अमाल ने फरहाना को काफी आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। वहीं गौरव खन्ना ने नीलम को चिट्ठी के कुछ टुकड़े दे दिए थे, जिसके बाद बिग बॉस ने भी टास्क रोक दिया था। आज के एपिसोड में भी काफी कुछ देखने को मिला।
