Sana Makbul: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर रह चुकी सना मकबूल की तबीयत अचानक से बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फिलहाल सना मकबूल की बीमारी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी करीबी दोस्त डॉ. आशना कांचवाला ने अस्पताल से सना की एक फोटो पोस्ट कर उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।
सना के अस्पताल में भर्ती होने के खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है।
अस्पताल से शेयर की गई तस्वीर में सना मकबूल काफी कमजोर नजर आईं। उनकी दोस्त ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "मेरी सबसे मजबूत दोस्त, इतनी गंभीर हालत के बीच तुमने जो हिम्मत और जज़्बा दिखाया, उस पर मुझे गर्व है। इंशाल्लाह तुम इससे जल्दी बाहर निकलोगी और पहले से भी ज्यायादा मजबूत बनकर लौटोगी। अल्लाह तुम्हारे साथ है और मैं भी हमेशा तुम्हारे साथ हूं। जल्दी ठीक हो जाओ, मेरी प्यारी ।" हालांकि सना ने इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
रिपोट्स के मुताबिक सना मकबूल पिछले कुछ समय से ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही हैं। साल की शुरूआत में खुद सना मकबूल ने बताया था कि 2020 से वह ऑटोइम्यून लिवर बीमारी से जूझ रही हैं। कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में सना ने बताया था, "हाल ही में मैंने हेल्थ कारणों से वेजिटेरियन डाइट अपनाई है। बहुत कम लोगों को पता है कि मुझे ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस है, जो एक लिवर की बीमारी है और इसका पता मुझे 2020 में चला था। इसके कोई खास लक्षण नहीं होते। इसमें शरीर की इम्यून कोशिकाएं खुद अपने अंगों पर हमला करने लगती हैं। मेरे केस में ये कभी-कभी ल्यूपस जैसी स्थिति बन जाती है, जो किडनी या जोड़ों को प्रभावित कर सकती है।"
'बिग बॉस ओटीटी 3' में अपने मजबूत अंदाज के लिए जानी जाने वाली सना मकबूल ने स्वीकार किया कि उनकी बीमारी से लड़ना आसान नहीं है।