Get App

Sana Makbul Hospitalised: बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल अस्पताल में भर्ती, दोस्त ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Sana Makbul Hospitalised: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर सना मकबूल की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उन्होंने ईद की फैमिली फोटोज शेयर की थीं। उनकी दोस्त ने अस्पताल से उनकी एक तस्वीर पोस्ट कर जल्दी ठीक होने की दुआ की है। फिलहाल बीमारी की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2025 पर 8:38 PM
Sana Makbul Hospitalised: बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल अस्पताल में भर्ती,  दोस्त ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Sana Makbul hospitalised: ओटीटी विनर सना मकबूल की तबीयत बिगड़ने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Sana Makbul: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर रह चुकी सना मकबूल की तबीयत अचानक से बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फिलहाल सना मकबूल की बीमारी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी करीबी दोस्त डॉ. आशना कांचवाला ने अस्पताल से सना की एक फोटो पोस्ट कर उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।

सना के अस्पताल में भर्ती होने के खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है।

दोस्त ने दी जानकारी

अस्पताल से शेयर की गई तस्वीर में सना मकबूल काफी कमजोर नजर आईं। उनकी दोस्त ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "मेरी सबसे मजबूत दोस्त, इतनी गंभीर हालत के बीच तुमने जो हिम्मत और जज़्बा दिखाया, उस पर मुझे गर्व है। इंशाल्लाह तुम इससे जल्दी बाहर निकलोगी और पहले से भी ज्यायादा मजबूत बनकर लौटोगी। अल्लाह तुम्हारे साथ है और मैं भी हमेशा तुम्हारे साथ हूं। जल्दी ठीक हो जाओ, मेरी प्यारी ।" हालांकि सना ने इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें