Get App

Gautami Kapoor: ‘The Bads of Bollywood’ की शूटिंग पर बॉबी देओल को रीटेक पर होती थी इरिटेशन, गौतमी कपूर ने शूटिंग के खोले कई राज

Gautami Kapoor: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने रिलीज के बाद दर्शकों को खूब पसंद आया। इस सीरीज में बॉबी देओल और गौतमी कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं। हाल ही में गौतमी ने एक इंटरव्यू में सेट के पीछे की अनसुनी कहानियां साझा कीं, खासकर बॉबी देओल के साथ काम करने का अनुभव, जो आर्यन की सख्ती से प्रभावित था।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 2:30 PM
Gautami Kapoor: ‘The Bads of Bollywood’ की शूटिंग पर बॉबी देओल को रीटेक पर होती थी इरिटेशन, गौतमी कपूर ने शूटिंग के खोले कई राज

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने डेब्यू वेब शो The Bads of Bollywood से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। इस सीरीज को लेकर दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन शूटिंग के दौरान कुछ दिलचस्प किस्से भी सामने आए हैं। एक्ट्रेस गौतमी कपूर, जो इस शो में अहम किरदार निभा रही हैं, ने हाल ही में बताया कि आर्यन खान की परफेक्शनिस्ट डायरेक्शन स्टाइल की वजह से कई बार कलाकारों को 10–15 बार तक रीटेक देने पड़े।

गौतमी कपूर का बयान

गौतमी ने खुलासा किया कि बॉबी देओल, जो शो में एक दमदार भूमिका निभा रहे हैं, कई बार इतने रीटेक्स के बाद चिढ़ जाते थे। उन्होंने कहा कि आर्यन हर सीन को बिल्कुल परफेक्ट बनाने के लिए बार-बार रीटेक करवाते थे। बॉबी जैसे अनुभवी कलाकार के लिए यह कभी-कभी थकाऊ हो जाता था, और वे झुंझलाहट जाहिर कर देते थे।

गौतमी कपूर ने बताया कि पहली मुलाकात शो रीडिंग के दौरान हुई। 25 कलाकारों वाले कमरे में आर्यन ने स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू किया तो हर किरदार पर उनकी स्पष्टता देखकर वह दंग रह गईं। "24-25 साल का लड़का इतनी मैच्योरिटी के साथ प्रोजेक्ट को संभाल रहा है, यह हैरान करने वाला था। छोटे-बड़े रोल में कोई भेदभाव नहीं," उन्होंने कहा। गौतमी ने आर्यन की तारीफ करते हुए जोर दिया कि कई लोग उनके अकेले डायरेक्ट करने पर शक करते हैं, लेकिन 20 घंटे के शूट में उन्होंने हर सीन खुद स्टंट करके दिखाए। यह उनके हाथों-हाथ जुड़ाव को दर्शाता है, जो सेट पर नई ऊर्जा लेकर आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें