बॉलीवुड और क्रिकेट का मेल अक्सर लोगों के लिए खास दिलचस्पी का विषय रहा है। जब ग्लैमर की दुनिया और खेल का मैदान एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो फैंस की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। बीते सालों में कई नामी जोड़ियां इस खूबसूरत संगम की मिसाल बन चुकी हैं और हर नई लव स्टोरी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन जाती है। इसी कड़ी में अब एक नई जोड़ी ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। टीवी और फिल्मों में अपनी दमदार पहचान बना चुकी कृतिका कामरा और क्रिकेट जगत के लोकप्रिय शो होस्ट गौरव कपूर की नजदीकियां इन दिनों खूब चर्चा में हैं।
