उन्होंने आगे कहा, “पति-पत्नी के तौर पर हमने कई बार इस बारे में बात की कि क्या ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन रिश्तों में लोग एक-दूसरे को हल्के में लेते हैं, और शायद मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मेरे साथी ने मुझे हल्के में लेना जारी रखा, शायद उन्हें एहसास नहीं था कि मामला गंभीर मोड़ ले लेगा। मेरी डिक्शनरी में तलाक जैसा कुछ था ही नहीं। मैं एक मिडिल क्लास पारसी परिवार से आती हूं, मेरे माता-पिता कई सालों तक साथ रहे, यहां तक कि मेरे नाना-नानी भी। खुले विचारों वाली होने के बावजूद, हमने कभी तलाक के बारे में नहीं सुना था। इसका मतलब यह नहीं है कि हम तलाक को हल्के में लेते हैं।इमोशनल उथल-पुथल लंबे समय तक मेरे लिए एक संघर्ष रही है।”