डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। फैंस को फिल्म का ट्रेलर का काफी पंसद आ रहा है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस सारा अर्जुन की हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह 20 साल की सारा अर्जुन के साथ रोमांच करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सारा रणवीर सिंह की गर्लफेंड के किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सारा के साथ काम के करने के एक्सपीरिएंस शेयर किया है।
