रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग तो ली, लेकिन सोमवार यानी चौथे दिन की कमाई ने मेकर्स और फैंस दोनों को हैरान कर दिया। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्दानी 3 ने मंडे को महज 2.15 करोड़ रुपये ही वसूल किए, जो इसकी पिछली दोनों कड़ियों से भी कम है। यह गिरावट करीब 70 प्रतिशत की है, जो फिल्म के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा रही है।
