Get App

'इतने मूर्ख हो...', एकता कपूर और अनुराग कश्यप के बीच छिड़ी जुबानी जंग, नेटफ्लिक्स की ये सीरीज बनी वजह

नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा, भारत में नेटफ्लिक्स की शुरुआत शायद कुछ ज्यादा लोकप्रिय और आम पसंद वाले कंटेंट से होनी चाहिए थी, न कि 'सेक्रेड गेम्स' जैसी सीरिएस सीरीज से। इस पर अनुराग कश्यप ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया। अनुराग कश्यप के इस बयान से एकता कपूर नाराज हो गई। आइए जानते हैं क्या है मामला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 10:28 PM
'इतने मूर्ख हो...',  एकता कपूर और अनुराग कश्यप के बीच छिड़ी जुबानी जंग, नेटफ्लिक्स की ये सीरीज बनी वजह
अब ये मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने बेबाक बोलने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से वो अक्सर चर्चा में भी बने रहते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सरांडोस की 'सेक्रेड गेम्स' वेब सीरीज पर कही गई एक बात की वजह से फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और टीवी क्वीन एकता कपूर के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। अब ये मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा, भारत में नेटफ्लिक्स की शुरुआत शायद कुछ ज्यादा लोकप्रिय और आम पसंद वाले कंटेंट से होनी चाहिए थी, न कि 'सेक्रेड गेम्स' जैसी सीरिएस सीरीज से, उन्होंने माना कि सेक्रेड गेम्स शानदार थी, लेकिन शायद शुरुआत के लिए बहुत जटिल थी।

फिल्ममेकर ने क्या कहा

इस पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर तीखा रिएक्शन दिया। उन्होंने तंज कसा कि "अगर ऐसा था, तो नेटफ्लिक्स को सीधे "सास-बहू" जैसे टीवी शो बनाने चाहिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि टेक्नोलॉजी से जुड़े लोग अक्सर अच्छी कहानी की गहराई को नहीं समझते। कश्यप का मानना है कि सेक्रेड गेम्स जैसे शो भारतीय दर्शकों के लिए अलग लेकिन जरूरी प्रयोग थे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें