एक्शन-कॉमेडी के बादशाह रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला। 'गोलमाल 5' की ऑफिशियल घोषणा हो गई है, जिसमें अजय देवगन की गैंग के साथ अक्षय कुमार नया तड़का लगाने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूरी टीम ने सरप्राइज दिया, जिससे हंसी-मजाक का नया दौर शुरू हो गया।
