बॉलीवुड के नंबर वन हीरो रह चुके गोविंदा इन दिनों सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण चर्चा में हैं। लोग उन्हें दिवालिया बताने से बाज नहीं आ रहे, लेकिन उनके भांजे विनय आनंद ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में विनय ने साफ कहा कि ये सब बकवास है और गोविंदा आज भी सुपरस्टार हैं, जिनकी एक झलक पर लाखों रुपये मिल सकते हैं।
