Get App

Akshay Kumar: 'जो कुछ भी हो रहा...' परेश रावल के साथ 'हेरा फेरी 3' विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

Akshay Kumar: परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी 3' से अगल होने के बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने उन्हें 25 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा। प्रोडक्शन हाउस का आरोप था कि परेश रावल ने अचानक और गलत तरीके से फिल्म छोड़ दी। वहीं अब इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात सामने रखी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2025 पर 10:23 PM
Akshay Kumar: 'जो कुछ भी हो रहा...' परेश रावल के साथ 'हेरा फेरी 3' विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी
अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें भरोसा है सब ठीक हो जाएगा

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' से हटने की खबर के बाद से ही ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। परेश रावल के इस फिल्म को छोड़ने से हर कोई हैरान है। फैंस लगातार एक्टर से फिल्म में लौटने की अपील कर रहे हैं लेकिन परेश रावल अपने फैसले पर कायम है। फैंस एक बार फिर अक्षय, सुनील और परेश की तिकड़ी को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन परेश के हटने से उन्हें झटका लगा। वहीं अब इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात सामने रखी है। अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें भरोसा है सब ठीक हो जाएगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि चीजें फिर से सही रास्ते पर आ जाएंगी।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जब अक्षय कुमार से 'हेरा फेरी 3' के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा, "जो कुछ भी हो रहा है, वो सबके सामने है।" अक्षय ने आगे कहा, "मैं फिंगर क्रॉस कर रहा हूं, उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। सबकुछ ठीक ही होगा, मुझे पूरा यकीन है।"

प्रोडक्शन हाउस ने भेजा नोटिस

परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी 3' से अगल होने के बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने उन्हें 25 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा। प्रोडक्शन हाउस का आरोप था कि परेश रावल ने अचानक और गलत तरीके से फिल्म छोड़ दी। इसके जवाब में परेश रावल ने बताया कि उनके वकील ने इस मामले में उनका पक्ष रखते हुए सही कारणों के साथ जवाब भेज दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जवाब की समीक्षा के बाद यह मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें