Get App

Silver Price Today: विधानसभा चुनावों के रिजल्ट के बीच चांदी हुई सस्ती, जानिये सोमवार 4 मई को ये रहा सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज सोमवार 4 मई को चांदी की कीमत में मामूली गिरावट रही। चांदी का भाव 100 रुपये गिरकर लाल निशान पर ट्रेड कर रही है। आज चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आने वाला है..

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 04, 2026 पर 9:55 AM
Silver Price Today: विधानसभा चुनावों के रिजल्ट के बीच चांदी हुई सस्ती, जानिये सोमवार 4 मई को ये रहा सिल्वर रेट
Silver Price Today: आज सोमवार 4 मई को चांदी की कीमत में मामूली गिरावट रही।

Silver Price Today: आज सोमवार 4 मई को चांदी की कीमत में मामूली गिरावट रही। चांदी का भाव 100 रुपये गिरकर लाल निशान पर ट्रेड कर रही है। आज चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आने वाला है। इस गिनती में पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु, असम और पुद्दुचेरी शामिल हैं। आज कोलकाता, तमिलनाडु और केरलम में चांदी सस्ती हुई है। देश के ज्यादातर राज्यों के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां जानिये आज सोमवार 4 मई को क्या रहा सिल्वर रेट।

4 मई की शुरुआती ट्रेडिंग में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। इसकी मुख्य वजह पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और युद्धविराम (ceasefire) के बावजूद बनी अनिश्चितता है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना (स्पॉट गोल्ड) करीब 0.83% गिरकर 4,606 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी 0.90% नीचे आई। घरेलू बाजार में, MCX पर जून का गोल्ड फ्यूचर्स 0.15% गिरकर 1,51,119 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं जुलाई का सिल्वर फ्यूचर्स 0.08% की मामूली गिरावट के साथ 2,50,730 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

एक्सपर्ट के मुताबिक बाजार की दिशा कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों से तय होगी। पश्चिम एशिया में चल रही घटनाएं और खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ (Strait of Hormuz) से जुड़ी खबरें तेल की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद कि अमेरिका जहाजों को सुरक्षित रास्ता देगा, ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर करीब 108 डॉलर प्रति बैरल आ गई है। साथ ही ईरान के अमेरिका को एक नया प्रस्ताव भेजने की खबर भी बाजार पर असर डाल रही है।

इससे पहले 30 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था, जो चार साल का उच्च स्तर है। इससे महंगाई की चिंता बढ़ी और वैश्विक बाजारों पर दबाव बना। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां सोने के लिए अहम हैं। इसका असर गोल्ड-सिल्वर प्राइस पर नजर आएगा।

दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें