ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में अपने करियर के सबसे बड़े फैसले पर खुलकर बात की। बॉलीवुड की चमक-दमक छोड़ हॉलीवुड की राह पकड़ने का सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे 'लिगेसी' बनाने के लिए चुना। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 में उन्होंने बताया कि भारत में वे टॉप एक्ट्रेस थीं, फिर भी उन्होंने जोखिम उठाया।
