अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से होती रही है। हालांकि कभी किसी ने खुलकर इनके रिश्ते के बारे में बात नहीं की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब दोनों एक्टर्स के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं, तो शादीशुदा अमिताभ बच्चन की पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मच गई थी। इनके रिश्ते पर हाल ही में वेटरन राइटर हनीफ जावेरी ने खुलकर बात की। हनीफ जावेरी ने बताया कि कैसे जया बच्चने ने अपने रिश्ते को संभालने के लिए एक बड़ा कदम उठाया था।
