बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की आगामी अंतरराष्ट्रीय थ्रिलर फिल्म 'व्हाइट' को एक धमाकेदार अपडेट मिला है। हॉलीवुड की ग्लोबल पॉपस्टार जेनिफर लोपेज इस फिल्म के लिए एक खास 'वर्ल्ड पीस एंथम' गाने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, जेनिफर और एक बड़े इंटरनेशनल म्यूजिक लेबल मिलकर यह गीत तैयार कर रहे हैं, जो अंग्रेजी और स्पेनिश में होगा। भारतीय दर्शन से प्रेरित यह गाना माइकल जैक्सन के 'हील द वर्ल्ड' की तरह शांति, प्रेम और एकता का संदेश देगा।
