बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है उनका हालिया बयान, जिसमें उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब सुपरस्टार थलापति विजय की आने वाली फिल्म ‘जना नायकन’ सेंसर बोर्ड के विवादों में घिरी हुई है।
