न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 में कंगना रनौत ने बॉलीवुड के सितारों पर खुलकर बात की। उन्होंने सलमान खान को 'कूल' करार दिया, लेकिन करण जौहर और अदित्य चोपड़ा पर गंभीर आरोप लगाए। कंगना ने कहा कि सलमान इंडस्ट्री में अलग सोच रखते हैं, जबकि कुछ प्रोड्यूसर्स नेपोटिज्म और कैंप की राजनीति को बढ़ावा देते हैं।
