Get App

संजय के साथ करिश्मा की शादी के खिलाफ थे पिता रणधीर कपूर, बोले- 'मैं नहीं चाहता था...'

Randhir Kapoor: कुछ दिनों पहले हार्ट अट्रैक से करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। करिश्मा और संजय की शादी 2003 में हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया। उस समय दोनों का तलाक काफी विवादों में रहा। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2025 पर 4:25 PM
संजय के साथ करिश्मा की शादी के खिलाफ थे पिता रणधीर कपूर, बोले- 'मैं नहीं चाहता था...'
करिश्मा कपूर के पिता और मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर ने शुरू से ही इस शादी खिलाफ थे

Randhir Kapoor: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चली और कई सालों की कानूनी लड़ाई के बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया। उस समय दोनों का तलाक काफी विवादों में रहा। करिश्मा ने संजय पर डोमेस्टिक वायलेंस जैसे गंभीर आरोप लगाए तो वहीं संजय कपूर ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के चलते उनका तलाक काफी समय तक चर्चा में रहा। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं। पिछले कई सालों से करिश्मा अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

संजय से पहले साल 2002 में करिश्मा की सगाई अभिनेता अभिषेक बच्चन से हुई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद ही दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद करिश्मा ने संजय से शादी की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि करिश्मा कपूर के पिता और मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर ने शुरू से ही इस शादी खिलाफ थे।

रणधीर कपूर ने क्या कहा था

2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में रणधीर ने संजय पर निशाना साधते हुए कहा, "संजय एक थर्ड क्लास आदमी है... हर कोई हमारी साख जानता है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमें न केवल पैसे का आशीर्वाद मिला है, बल्कि हमारा हुनर ​​हमें जीवन भर सहारा दे सकता है।" रणधीर कपूर ने आगे कहा, वह शुरू से ही इस शादी का विरोध किया था। उन्होंने कहा, "मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा उनसे शादी करे। उन्होंने कभी करिश्मा की इज्जत नहीं की। हमेशा उसके साथ गलत व्यवहार किया और किसी और महिला के साथ रिश्ते में भी थे। ये बात पूरी दिल्ली जानती है कि वो कैसे इंसान हैं। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें