Get App

Vijay Deverakonda: अचानक बिगड़ी विजय देवरकोंडा की तबियत, अस्पताल में हुए एडमिट!

Vijay Deverakonda: एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अभी तक विजय देवरकोंडा या फिर उनकी टीम की तरफ से एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 6:01 PM
Vijay Deverakonda: अचानक बिगड़ी विजय देवरकोंडा की तबियत, अस्पताल में हुए एडमिट!
एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है

Vijay Deverakonda: एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक विजय को डेंगू की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय आई है जब उनकी आने वाली फिल्म 'किंगडम' 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिलहाल एक्टर के एडमिट होने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। अभी तक विजय देवरकोंडा या  फिर उनकी टीम की तरफ से एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

एक्टर को क्या हुआ है

'एंटरटेनमेंट एएफ' नाम के इंस्टाग्राम पेज की पोस्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा को डेंगू होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि वह 20 जुलाई तक पूरी तरह ठीक होकर घर लौट सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें