Get App

Salman Khan: सलमान खान को लेकर बचपन के दोस्त मास्टर राजू ने किया बड़ा खुलासा, रिश्तों में भावुक होकर की थीं चौंकाने वाली हरकतें

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों और स्टारडम के लिए जितने मशहूर हैं, उतने ही उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रहती है। हाल ही में उनके बचपन के दोस्त और जाने-माने चाइल्ड आर्टिस्ट मास्टर राजू ने सलमान के पुराने दिनों से जुड़े कुछ चौंकाने वाले किस्से साझा किए हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 3:18 PM
Salman Khan: सलमान खान को लेकर बचपन के दोस्त मास्टर राजू ने किया बड़ा खुलासा, रिश्तों में भावुक होकर की थीं चौंकाने वाली हरकतें

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की निजी जिंदगी हमेशा से ही चर्चा का केंद्र रही है। अब उनके बचपन के करीबी दोस्त और पूर्व चाइल्ड आर्टिस्ट मास्टर राजू (राजू श्रेष्ठा) ने सिद्धार्थ कन्नन के शो पर सलमान के पुराने रिश्तों और गुस्से भरे किस्से साझा किए हैं। राजू ने बताया कि सलमान का इमोशंस पर कंट्रोल कभी कमजोर रहा, जिसकी वजह से वे अक्सर बिना सोचे-समझे हरकतें कर बैठते थे।

बचपन की मजेदार यादें

मास्टर राजू और सलमान की दोस्ती मुंबई के बांद्रा इलाके से शुरू हुई। राजू ने याद दिलाई कि बचपन में दोनों साइकिल चलाते, बैंडस्टैंड पर सलमान स्केटिंग की प्रैक्टिस करते। "मैं साइकिल चलाता, सलमान कैरियर पकड़कर स्केटिंग सीखते," राजू ने हंसते हुए कहा। तब लोग उन्हें 'मास्टर राजू के साथ एक लड़का' कहते थे। फिल्म 'बागी' से पहले की यह दोस्ती आज भी कायम है। सलमान ने ही राजू को 'बागी' और 'चल मेरे भाई' में रोल दिलवाए।

रिश्तों में गुस्से की कहानियां

राजू ने सलमान के रोमांटिक पक्ष पर खुलासा किया कि वे दिल से जीते हैं, लेकिन गुस्सा आने पर कंट्रोल खो देते। "कभी किसी को पीट दिया, तो कभी एक्स गर्लफ्रेंड की बिल्डिंग के बाहर चिल्ला-चिल्लाकर गालियां दे दीं," राजू बोले। उनका कहना था कि सलमान सोच-विचार कर फैसले नहीं लेते, बस दिल की सुनते हैं। यही वजह है कि वे मुश्किलों में फंस जाते। फिर भी, राजू ने सलमान को 'दयालु और साफ दिल का इंसान' बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें