फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सम्मान अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर को लेकर हर साल दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। इस बार 98वें अकादमी पुरस्कार भी काफी रोमांचक साबित हो रहा है, क्योंकि कई बड़ी फिल्मों और कलाकारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। खास तौर पर दो फिल्मों वन बैटल आफ्टर अनदर और ‘सिनर्स’ ने इस साल ऑस्कर की रेस को और भी दिलचस्प बना दिया है। नामांकन से लेकर पुरस्कारों तक दोनों फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है।
