OTT Releases this week: ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती है, जिसको आप आसानी से घर बैठे देख सकते हैं। मई के तीसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, सस्पेंस, डॉक्यूमेंट्री और हॉरर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है, जो आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। मई के तीसरे वीकेंड में ओटीटी पर नील नितिन मुकेश और जैकलीन फर्नांडीज की 'है जुनून' और 'डस्टर' जैसे कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है।
