Get App

Panchayat: 'प्रधान जी' ने Priyanka Chopra को किया वीडियो कॉल, देसी गर्ल ने फुलेरा से लौकी भेजने की कह दी बात

Priyanka Chopra-prdhan ji conversation: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रियंका चोपडा और पंचायत के प्रधान जी की बातचीत सुनकर लोग खूब हंस रहे हैं। प्रियंका प्रधान जी से लौकी भेजने के लिए कहती नजर आ रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 11, 2025 पर 5:35 PM
Panchayat: 'प्रधान जी' ने Priyanka Chopra को किया वीडियो कॉल,  देसी गर्ल ने फुलेरा से लौकी भेजने की कह दी बात

जितेंद्र कुमार, रघबीर यादव, नीना गुप्ता समेत कई स्टार्स से सजी ‘पंचायत’ सबसे सफल वेब सीरीज़ में से एक है। शो का चौथा सीज़न कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुआ है। चौथे सीजन को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इन सबके बीच पंचायत के प्रधान जी (रघुबीर यादव) की प्रियंका चोपड़ा के साथ मजेदार चिट-चैट का मजा पूरा देश ले रहा है....कैसे आईए बताते हैं।

वीडियो की शुरुआत में प्रधान जी जॉन सीना और इब्रिस एल्बा के साथ प्रियंका की लेटेस्ट फिल्म "हेड्स ऑफ स्टेट" का वीडियो देखते दिखाई देते हैं। फिर एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि सचिव जी, जरा देखिए तो, क्या धूम मचाई है प्रियंका बिटिया ने। हम उनको शुभकामनाएं दे देते हैं।

इसके बाद प्रधान जी वीडियो कॉल पर प्रियंका चोपड़ा से से बात करते हैं। उन्हें बताते हैं कि फुलेरा गांव को उन पर गर्व है। इससे खुश होकर एक्ट्रेस कहती हैं कि अरे तो इसी बात पर थोड़ी लौकी यहां भी भेज दीजिए प्रधान जी। न्यूयॉर्क में कहीं नहीं मिलती है। वहीं प्रधान जी प्रियंका से अपना एड्रेस मैसेज करने को रहते हैं। अभिनेत्री ने पंचायती अंदाज़ में कहा कि "देख रहा है बिनोद...हमारे लिए फुलेरा से लौकी आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें