बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी करियर की सबसे बड़ी टर्निंग पॉइंट पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में कदम रखना उनका अपना फैसला नहीं था बल्कि हिंदी सिनेमा में सीमित महसूस करने की मजबूरी ने उन्हें नई राह दिखाई। प्रियंका ने साफ कहा कि बॉलीवुड को कभी पीछे छोड़ने का इरादा नहीं था, लेकिन आर्टिस्टिक ग्रोथ की चाह ने सब बदल दिया।
