प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की आने वाली फिल्म वाराणसी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन फेमस फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली कर रहे हैं। राजामौली के फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए जल्द ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद लौटने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक खूबसूरत सेल्फी शेयर कर यह जानकारी दी कि वह जल्द हैदराबाद पहुंचेंगी, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
