ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी बेमिसाल खूबसूरती और स्टाइल की वजह से दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2026) के मंच पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, प्रियंका ने अब वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर-पार्टी से अपनी कुछ 'अनदेखी' और बेहद ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका का 'हॉलीवुड ग्लैम' अवतार देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
