Get App

Bhushan Kumar: 'सरदार जी 3' कंट्रोवर्सी के बाद दिलजीत को 'बॉर्डर 2' से क्यों नहीं हटाया गया, भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफ हो रही है। पिछले साल उन्हें फिल्म से हटाने की मांग उठी थी, लेकिन मेकर्स ने ऐसा नहीं किया। अब फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 4:36 PM
Bhushan Kumar: 'सरदार जी 3' कंट्रोवर्सी के बाद दिलजीत को 'बॉर्डर 2' से क्यों नहीं हटाया गया, भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी
लेकिन फिल्म के मेकर्स ने दिलजीत को फिल्म ने नहीं हटाया

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म हर तरफ चर्चा में बनी हुई है। वहीं फिल्म में दिलजीत दोसांझ के काम की काफी तारीफ हो रही है। दिलजीत की एक्टिंग, कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन पर इमोशनल अंदाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। पिछले साल कुछ लोगों ने बॉर्डर 2 फिल्म में से दिलजीत दोसांझ को हटाने की मांग की गई थी। इसकी वजह उनकी एक फिल्म सरदारजी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम किया था।

लेकिन फिल्म के मेकर्स ने दिलजीत को फिल्म ने नहीं हटाया। वहीं अब टी-सीरीज के भूषण कुमार ने साफ किया कि दिलजीत को फिल्म में क्यों बनाए रखा गया और इस फैसले के पीछे क्या वजह थी।

प्रोड्यूसर ने क्या कहा

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, “हम खुशकिस्मत थे कि सभी एक्टर्स फिल्म का हिस्सा बने। हमने शूटिंग शुरू कर दी थी और उसके बाद यह दबाव आया। अगर ट्रोल्स की वजह से हमारी जैसी कंपनी लोगों को रिप्लेस करना शुरू कर देगी, तो हमें फिल्में नहीं बनानी चाहिए।” वहीं डायरेक्टर अनुराग सिंह ने कहा, "आप उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं या उनके इंटरव्यू देखते हैं। लेकिन आप उन्हें पर्सनली नहीं जानते और न ही उनके विचारों को। इसलिए लोग अपने मन से बातें मान लेते हैं और कुछ भी कह देते हैं। लेकिन वह वैसे नहीं हैं जैसा आप सोचते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें