Get App

Rajvir Jawanda: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, हिमाचल में बाइक एक्सीडेंट में बुरी तरह हो गए थे घायल

Rajvir Jawanda: राजवीर की शादी हो चुकी थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने हिट गानों से पहचान बनाई थी। राजवीर के निधन के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक का माहौल है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 08, 2025 पर 12:12 PM
Rajvir Jawanda: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, हिमाचल में बाइक एक्सीडेंट में बुरी तरह हो गए थे घायल
राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के पास एक बड़े सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे

Punjabi singer Rajvir Jawanda: पंजाबी संगीत जगत के जाने-माने गायक राजवीर जवंदा(Rajvir Jawanda) का बुधवार, 8 अक्टूबर को निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे के बाद वह पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के पास एक बड़े सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मोटरसाइकिल से शिमला जा रहे थे, जब बद्दी के पास उन्होंने नियंत्रण खो दिया।

शिमला जाते समय हुआ था एक्सीडेंट

हादसे में उन्हें सिर और रीढ़ में गंभीर चोटें आईं थी। उन्हें तुरंत सोलन जिले के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोहाली, पंजाब के फोर्टिस अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें