Get App

₹60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा का चौंकाने वाला खुलासा, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को भी दिए गए थे पैसे

₹60 Crore Fraud Case: जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कंपनी के खातों से चार अभिनेत्रियों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए गए थे, जिनमें शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, राज कुंद्रा से पांच घंटे तक पूछताछ की गई, लेकिन वह कई महत्वपूर्ण सवालों पर चुप रहे

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 16, 2025 पर 5:01 PM
₹60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा का चौंकाने वाला खुलासा, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को भी दिए गए थे पैसे
अब तक EOW ने खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए लगभग ₹25 करोड़ का पता लगा लिया है

₹60 Crore Fraud Case: ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा की जा रही जांच में, बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने दावा किया है कि कथित धोखाधड़ी की राशि का एक हिस्सा बॉलीवुड अभिनेत्रियों बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को उनकी फीस के तौर पर दिया गया था। कुंद्रा के इस बयान से जांच में एक नया मोड़ आ गया है।

जांच में सामने आए कई अहम खुलासे

EOW की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कंपनी के खातों से चार अभिनेत्रियों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए गए थे, जिनमें शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, राज कुंद्रा से पांच घंटे तक पूछताछ की गई, लेकिन वह कई महत्वपूर्ण सवालों पर चुप रहे, जिसके बाद EOW ने उनसे फिर से पूछताछ करने की योजना बनाई है। अब तक EOW ने खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए लगभग ₹25 करोड़ का पता लगा लिया है। इसके अलावा नोटबंदी के दौरान कुछ संदिग्ध फंड ट्रांसफर भी सामने आए हैं, जिनके सबूत EOW ने जुटा लिए है।

पूछताछ और आगे की कार्रवाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें