Get App

Rakshabandhan 2025: पंकज त्रिपाठी से लेकर एकता कपूर तक, जब इन फिल्मी सितारों ने की रक्षाबंधन पर उटपटांग हरकतें

Rakshabandhan 2025: राखी का त्योहार भाई-बहनों के रिश्ते के नाम होता है। बॉलीवुड सितारों के लिए भी ये दिन बेहद स्पेशल होता है। तो चलिए आपको बताते हैं राखी पर कुछ दिग्गज एक्टर्स की फनी स्टोरीज...

Manushri Bajpaiअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 10:01 PM
Rakshabandhan 2025: पंकज त्रिपाठी से लेकर एकता कपूर तक,  जब इन फिल्मी सितारों ने की रक्षाबंधन पर उटपटांग हरकतें
पंकज त्रिपाठी से लेकर रणवीर सिंह तक ने शेयर किए राखी के दिलचस्प किस्से

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन के त्योहार को भारत में खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कल यानी 9 अगस्त को बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का वचन लेती है। साथ ढेर सारे गिफ्ट भी। बॉलीवुड सितारे भी इस भाई-बहन के पर्व को खास अंदाज में मनाते रहते हैं।  बॉलीवुड सितारों के लिए भी ये दिन बेहद स्पेशल होता है। तो चलिए आपको बताते हैं राखी पर कुछ दिग्गज एक्टर्स की फनी स्टोरीज...

पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्की ओटीटी के भी राजा बने हुए हैं। रक्षाबंधन को लेकर उनसे भी जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा एक्टर ने खुद ही बताया था। पंकज ने कहा कि जब मैं गांव में रहता था तो बहन से पहले उन्हें गांव के एक पंडित जी घर आखर राखी बांधकर चले जाते थे। मैं उस समय 6 बजे उठता था। गांव के हिसाब से देरी मानी जाती है। जब मैं सो कर उठता तो देखता था मेरे पहले से ही राखी बंधी होती थी। ये सिलसिला काफी सालों तक चला।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के मौजूदा समय के सबसे शानदार अभिनेताओं में रणवीर सिंह की शरारतों से तो हर कोई वाकिफ है। बचपन से ही एक्टर काफी शौतान रहे हैं। सालों पहले एक टीवी शो में एक बार एक प्रतिभागी ने अभिनेता को राखी बांधी थी। यह देखकर रणवीर काफी इमोशनल हो गए थे। तब उन्होंने एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार बचपन में उन्होंने अपनी बहन को लाल शादी का जोड़ा गिफ्ट कर दिया था। इसके बाद उनका सबने काफी मजाक बनाया था।

विजय देवरकोंडा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें