Get App

Ranveer Singh: 'धुरंधर' की सक्सेज के बीच रणवीर सिंह ने छोड़ी 'डॉन 3', फरहान अख्तर ने कर दी 40 करोड़ की मांग? जानें

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। इसी बीच खबर है कि रणवीर ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से अलग होने का फैसला किया है। खबर है कि ‘डॉन 3’ छोड़ने की वजह से रणवीर को कानूनी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 10:07 PM
Ranveer Singh: 'धुरंधर' की सक्सेज के बीच रणवीर सिंह ने छोड़ी 'डॉन 3', फरहान अख्तर ने कर दी 40 करोड़ की मांग? जानें
पिछले हफ्ते रणवीर सिंह और एक्सेल के बीच करीब दो घंटे तक बैठक भी हुई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इस फिल्म में रणवीर ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है। वहीं फैंस धुरंधर के सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से अलग होने का फैसला किया है, , जिसे क्रिएटिव मतभेदों से जोड़ा जा रहा है।

इसके बाद रणवीर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच मतभेद की खबरें सामने आईं। अब खबर है कि ‘डॉन 3’ छोड़ने की वजह से रणवीर को कानूनी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

रणवीर से 40 करोड़ रुपये की भरपाई की मांग

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, "फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर रणवीर सिंह से करीब 40 करोड़ रुपये की भरपाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि फिल्म की प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया के दौरान प्रोडक्शन हाउस को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। रणवीर सिंह इस मांग से सहमत नहीं हैं और उनका मानना है कि इतनी बड़ी रकम चुकाने की जिम्मेदारी उनकी नहीं बनती।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें