Get App

Rashmika-Vijay Love Story: फिल्म के सेट की वो पहली मुलाकात...फिर होले-होले हुआ प्यार, अब सात फेरे लेने को रश्मिका-विजय तैयार

Rashmika-Vijay Love Story: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 24 फरवरी से प्री वेडिंग फंक्शन शुरू होने वाले हैं। चलिए इससे पहले दोनों की क्यूट लव स्टोरी के बारे में जान लेते हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 4:41 PM
Rashmika-Vijay Love Story:  फिल्म के सेट की वो पहली मुलाकात...फिर होले-होले हुआ प्यार, अब सात फेरे लेने को रश्मिका-विजय तैयार
फिल्म के सेट की वो पहली मुलाकात...फिर होले-होले हुआ प्यार

Rashmika-Vijay Love Story: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और खूबसूरत बाला रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। फैंस काफी वक्त से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों की पुष्टि कर दी है।

रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके रिवील किया कि उन्होंने अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ का टाइटल दिया है। यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले दिया था। कपल ने बताया कि यह नाम उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसमें उनके चाहने वालों का प्यार और भावनाएं हैं। लंबे समय से उनकी शादी की तारीखों और वेन्यू को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी। हालांकि कपल ने अपनी शादी से जुड़े फंक्शन...तारीखों और वेन्यू से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

वहीं बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें 26 फरवरी को शादी और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन की बात लिखी हुई थी। हालांकि, इस पर कपल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच चलिए हम आपको बताते हैं कि ये प्यारभरा सिलसिला दोनों के बीच कब से शुरू हुआ।

बात साल 2018 की है कि जब रश्मिका और विजय पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों को इतनी पसंद आई कि तब से इन्हें फैंस रियल लाइफ कपल के तौर पर भी देखने लगे थे। वहीं कुछ दिनों बाद उनके अफेयर की खबरें भी सामने आना शुरू हो गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें