Get App

Arijit Singh के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर Salim Merchant ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- 'हर कलाकार को एक दिन लेना होगा यह फैसला'

Salim Merchant On Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार सलीम मर्चेंट ने हाल ही में गायक अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कदम उन्हें बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं लगा। उनके अनुसार, हर कलाकार एक समय बाद फिल्मी गानों से हटकर स्वतंत्र संगीत की ओर बढ़ता है और यह बदलाव पूरी तरह स्वाभाविक है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 3:44 PM
Arijit Singh के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर Salim Merchant ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- 'हर कलाकार को एक दिन लेना होगा यह फैसला'

संगीत की दुनिया में अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेना किसी भूचाल से कम नहीं था। लेकिन मशहूर संगीतकार सलीम मर्चेंट ने इसे बिल्कुल सामान्य बताया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव अपरिहार्य था और आने वाले समय में हर कलाकार के साथ ऐसा ही होगा। सलीम ने खुलासा किया कि वे खुद छह साल से फिल्मी संगीत से दूर हैं, क्योंकि कोविड के बाद उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म म्यूजिक अब खुशी नहीं देता।

सलीम-सुलैमान की जोड़ी ने 'वांटेड', 'एक विवाह ऐसा भी' जैसी फिल्मों से धूम मचाई थी। एक इंटरव्यू में सलीम ने IANS को बताया, "मैं बिल्कुल हैरान नहीं हूं। यह तो होना ही था, और सबके साथ होगा। मेरी आखिरी फिल्म '102 नॉट आउट' थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर थे। उसके बाद से मैं इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस कर रहा हूं।" उन्होंने अरिजीत की तारीफ की और भरोसा जताया कि वह भविष्य में भी शानदार धुनें देंगे। "संगीत एक विशाल क्षेत्र है, प्लेबैक तो बस छोटा सा हिस्सा। अरिजीत इंडिपेंडेंट म्यूजिक में जरूर चमकेगा।"

अरिजीत ने जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर घोषणा की थी, "मैं इसे खत्म कर रहा हूं, यह शानदार सफर था।" 'तुम ही हो', 'चन्ना मेरेया', 'केसरीया' जैसे सुपरहिट गानों से वे बॉलीवुड की आवाज बन चुके थे। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक-बेस्ड फिल्में कम हो रही हैं, जिससे कलाकार अपनी क्रिएटिविटी खो रहे हैं। सलीम ने इशारा किया कि कई कंपोजर और सिंगर चुपचाप फिल्मों से मुड़ गए हैं, बस आरिजीत ने खुलकर कहा।

यह ट्रेंड इंडिपेंडेंट म्यूजिक को नई उड़ान दे रहा है। जहां प्लेबैक में लिमिट्स हैं, वहीं खुद की धुनें कलाकारों को आजादी देती हैं। सलीम का यह बयान उन फैंस के लिए राहत है, जो आरिजीत को मिस करेंगे। सलीम मर्चेंट ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि “यह बदलाव हर किसी के साथ होगा। कलाकारों को अपनी रचनात्मकता को नए रास्तों पर ले जाना ही पड़ता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि आजकल दर्शक भी स्वतंत्र संगीत को उतना ही पसंद कर रहे हैं जितना फिल्मी गानों को। यूट्यूब, स्पॉटिफाई और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने कलाकारों को सीधा श्रोताओं तक पहुंचने का मौका दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें