Get App

Battle of Galwan: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म पर ब्रेक, ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज टली

Battle of Galwan Release Delay: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अभिनेता के जन्मदिन पर इसका टीजर जारी किया गया था और रिलीज डेट का ऐलान हुआ था, लेकिन अब कुछ वजहों के चलते फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। ऐसे में दर्शकों को इसे देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 9:04 AM
Battle of Galwan: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म पर ब्रेक, ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज टली
Battle of Galwan Release Delay: ‘बैटल ऑफ गलवान’ को अब 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी है।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ लंबे समय से दर्शकों की नजरों में बनी हुई है। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तब से फैंस इसके हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं। देशभक्ति के जज्बे और संवेदनशील विषय पर बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच पहले ही खास चर्चा का विषय बन चुकी है। हालांकि, अब इस एक्साइटमेंट के साथ थोड़ा सब्र भी जोड़ना पड़ेगा। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज प्लानिंग में बदलाव करने का फैसला लिया है, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

पहले तय शेड्यूल के मुताबिक फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा। मेकर्स फिल्म को बेहतर तरीके से पेश करने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते, इसलिए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में फैंस की उम्मीदें अब और भी बढ़ गई हैं।

अब इस दिन होगी रिलीज

ताजा जानकारी के मुताबिक, ‘बैटल ऑफ गलवान’ को अब 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज का प्लान इसलिए बनाया गया है ताकि देशभक्ति की भावना के बीच फिल्म को खास माहौल मिल सके। माना जा रहा है कि मेकर्स इस डेट को फिल्म के लिए सबसे मुफीद मान रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें