Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक बेहद ही हैरान कर देना वाला अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। एक इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। हाउटरफ्लाई से बातचीत में फातिमा ने उस घटना का जिक्र किया, जिसने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला। उन्होंने बताया कि, एक व्यक्ति ने उन्हें पब्लिक प्लेस पर गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह पल आज भी उनकी यादों में है और ऐसे हालात में उनके रिएक्शन ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया।
