Get App

Gold Price: सोने में आएगी तूफानी तेजी! JP मॉर्गन ने कहा- 6 महीने में 40% बढ़ सकता है भाव

Gold Price: 2026 में सोने की तेजी भले थम गई हो, लेकिन JP Morgan अब भी बेहद बुलिश है। बैंक का अनुमान है कि अगले कुछ महीनों में सोना 40% तक उछल सकता है। अगर यह अनुमान सही निकला, तो भारतीय बाजार में भी नए रिकॉर्ड बन सकते हैं। जानिए पूरी डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 3:56 PM
Gold Price: सोने में आएगी तूफानी तेजी! JP मॉर्गन ने कहा- 6 महीने में 40% बढ़ सकता है भाव
JP Morgan के मुताबिक सोना फिलहाल दो अहम स्तरों के बीच फंसा हुआ है।

Gold Price: 2025 में करीब 65% की जोरदार तेजी दिखाने वाला सोना 2026 में अब तक ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया है। साल की शुरुआत के मुकाबले कीमतें लगभग उसी स्तर के आसपास हैं। हालांकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला है।

इसके बावजूद दिग्गज इनवेस्टमेंट बैंक JP Morgan सोने को लेकर काफी पॉजिटिव है। बैंक का अनुमान है कि 2026 की चौथी तिमाही तक सोना औसतन 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं 2027 के अंत तक इसकी कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस के आसपास जा सकती है। मौजूदा स्तर से देखें तो यह करीब 40% की संभावित तेजी है।

2026 में सोने की रफ्तार क्यों थम गई?

इस साल सोने के लिए सबसे बड़ी चुनौती ईरान से जुड़ा तनाव और उसके बाद के घटनाक्रम रहे। फरवरी के आखिर से सोने की कीमतों में करीब 20% की गिरावट आ चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें