Get App

Shehnaaz Gill Birthday: शहनाज गिल को शहबाज बादेशा ने दिया सबसे खास जन्मदिन तोहफा, भाई ने लिखा प्यारा नोट

Shehnaaz Gill Birthday: टीवी और फिल्म जगत की लोकप्रिय अदाकारा शहनाज गिल का जन्मदिन इस बार बेहद भावुक और यादगार रहा। सोशल मीडिया पर उनके भाई शहबाज बदेशा ने एक खास संदेश साझा किया, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 12:39 PM
Shehnaaz Gill Birthday: शहनाज गिल को शहबाज बादेशा ने दिया सबसे खास जन्मदिन तोहफा, भाई ने लिखा प्यारा नोट

पंजाबी सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल शहनाज गिल आज 31 साल की हो गईं। इस खास मौके पर उनके भाई शहबाज बादेशा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज और वीडियो शेयर कर उन्हें प्यार भरा तोहफा दिया। शहबाज ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू माय सिस्टर, माय स्ट्रेंथ, माय फॉरएवर सपोर्ट। आज जो भी हूं, वो तुम्हारी वजह से हूं। तुम्हारा प्यार और विश्वास ही मेरी ताकत है।" वीडियो में शहबाज ने कहा, "आज मेरी एकमात्र बहन शहनाज का जन्मदिन है। ढेर सारी शुभकामनाएं!" शहनाज मुस्कुराते हुए बोलीं, "थैंक्स भाई!"

वीडियो में शहबाज ने बताया कि शहनाज ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। "बिना तुम्हारे सपोर्ट के न मैं यहां होता, न हमारा परिवार। तुमने हर कदम पर मेरा साथ दिया, तब भी जब मैं खुद पर भरोसा नहीं कर पाया।" अंत में उन्होंने शहनाज को माथे पर किस किया। यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जो भाई-बहन के अटूट बंधन को दिखाता है। शहनाज़ ने भी इंस्टाग्राम पर इसका रिप्लाई शेयर किया, "तुम हमेशा मुझे हर बुराई से बचाते हो। दुनिया को शायद सब न पता हो, लेकिन मैं तुम्हारे लिए सब कुछ करूंगी।"

शहनाज और शहबाज का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में सलमान खान के 'बिग बॉस 19' में शहबाज़ फाइनल से एक हफ्ते पहले बाहर हो गए। शो में उन्होंने अपनी पर्सनल स्ट्रगल्स शेयर कीं और कहा कि रियल लाइफ में "फेल" महसूस करते हैं। शहनाज़ ने उस एपिसोड का क्लिप शेयर कर लिखा था, "तुम मेरी रक्षा हमेशा करते हो।" यह भाई-बहन की जोड़ी दर्शकों को उनका वार्म फैमिली बॉन्ड दिखाती रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें