Get App

Shefali Jariwala Death: शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाए दिखे पराग त्यागी, रो-रो कर बुरा हाल, इमोशनल वीडियो आया सामने

Shefali Jariwala Death: 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से उनके पति पराग त्यागी सहित पूरा परिवार बेहद दुखी हैं। शुक्रवार रात जब वह उनके पार्थिव शरीर के साथ श्मशान के लिए रवाना हुए, तो उनकी आंखों से आंसू छलकते दिखे। उन्होंने शेफाली को अंतिम बार प्यार से विदा किया। श्मशान के लिए निकलते समय उनकी आंखों में आंसू थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2025 पर 7:18 PM
Shefali Jariwala Death: शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाए दिखे पराग त्यागी, रो-रो कर बुरा हाल, इमोशनल वीडियो आया सामने
पराग त्यागी को श्मशान से बाहर निकलते समय अपनी पत्नी शेफाली की अस्थियों को हाथ में थामे हुए इमोशलन नजर आ रहे थे

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है। शेफाली के अचानक चले जानें से उनके परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाल है। एक्ट्रेस का शुक्रवार की रात में निधन हो गया। एक्ट्रेस का 28 जून को पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके अगले दिन 29 जून आज पराग त्यागी अपनी पत्नी की अस्थियों को लेकर समुद्र तट पहुंचे और हिंदू परंपराओं के अनुसार उनका अस्थि विसर्जन किया।

अस्थियों के विसर्जन के समय एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी काफी इमोशनल नजर आए और वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे। पराग त्यागी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शेफाली की अस्थियों हुई विसर्जित

Filmygyan द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, पराग त्यागी को श्मशान से बाहर निकलते समय अपनी पत्नी शेफाली की अस्थियों को हाथ में थामे हुए इमोशलन नजर आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने समुद्र में विधिपूर्वक शेफाली की अस्थियों का विसर्जन किया। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने गहरा दुख जताया। शेफाली की अस्थियों के विसर्जन के दौरान पराग के साथ उनके दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे। वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें