Get App

Shehnaaz Gill: Oops मोमेंट का शिकार हुईं शहनाज गिल, वीडियो बनाने से पैपराजी को किया मना लेकिन...

Shehnaaz Gill: बिग बॉस फेम Shahnaz Gill अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं। आए दिन अपनी दरियादिली और चुलबुलेपन से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस हाल में ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गईं। इस दौरान शहनाज पैपराजी से वीडियो न बनाने की गुहार लगाती दिखीं, लेकिन उनकी बात...

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 11:57 AM
Shehnaaz Gill: Oops मोमेंट का शिकार हुईं शहनाज गिल, वीडियो बनाने से पैपराजी को किया मना लेकिन...

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद से लोगों के दिलों में बस गई हैं। शहनाज ने खुद को पूरी तरह से चेंज कर लिया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को काफी शॉकिंग लगा, लेकिन पसंद भी आया। उन्होंने अपनी बॉडी लैग्वेंज से लेकर फैशन सेंस तक को पूरी तरह से बदल लिया है। शहनाज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। किसी इवेंट में जाती हैं तो पैपराजी को खूब सारे पोज देती हैं। हाल ही में एक इवेंट में शहनाज पैप को वीडियो लेने से मना करती नजर आईं। एक्ट्रेस Oops मूमेंट का शिकार हो गईं।

शहनाज हाल ही में हनी सिंह के एक इवेंट में पहुंची थीं। इस खास मौके पर उन्होंने गोल्डन व्हाइट कलर की शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। जब शहनाज आईं तो उन्होंने पैपराजी को बिना टैंटरम दिखाए पोज दिए। उसके बाद जब वो सोफे पर बैठीं तो ऊप्स मोमेंट का शिकार बन गई। शहनाज की ड्रेस काफी शॉर्ट थी, तो वो ऊपर खिसकने लगी। ऐसे में एक्ट्रेस ने पैप को वीडियो बनाने से मना किया।

शहनाज अपनी ड्रेस को ठीक कर रही थीं, मगर पैपराजी उन्हें कैमरे में लगतार कैद करते जा रहे थे। उन्होंने कहा भी तुम लोग कैमरा बंद करो, थोड़ा रुक जाओ। लेकिन पैप कहां मानने वाले। कैमरे में ये मोमेंट कैद हो गया। बाद में शहनाज ने अपनी ड्रेस पर हाथ रखा और उसके बाद फोटो खिचाएं। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें