Get App

King Movie Title Reveal: सौ देशों में बदनाम...दुनिया ने दिया सिर्फ एक नाम, आ गया धमाल मचाने 'किंग'

King Movie Title Reveal: शाहरुख खान के जन्मदिन पर मार्फ्लिक्स पिक्चर्स, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद ने किंग के धमाकेदार टाइटल को रिवील कर दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 02, 2025 पर 1:02 PM
King Movie Title Reveal: सौ देशों में बदनाम...दुनिया ने दिया सिर्फ एक नाम, आ गया धमाल मचाने 'किंग'
शाहरुख खान के बर्थडे पर सिद्धार्थ आनंद ने किया ‘किंग’ का धमाकेदार टाइटल रिवील

King Movie Title Reveal: दुनिया भर में 2 नवंबर को SRK डे के रूप में मनाया जाता है, और बता दें कि यह इस बार और भी खास बन गया है। दअरसल, शाहरुख खान के जन्मदिन पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो जारी किया, जिसमें SRK का लुक दिखाया गया और यह ‘पठान’ के बाद दोनों की दूसरी कोलैबोरेशन है।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में रिलीज़ होगी। यह फिल्म दर्शकों को शाहरुख खान का ऐसा रूप दिखाने वाली है जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा, और बिना किसी शक यह दुनियाभर के फैंस को थ्रिल कर देगी।

यह फिल्म एक स्टाइलिश और जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए तरीके से पेश करेगी। सिद्धार्थ आनंद की यह अब तक की सबसे बड़ी और मसालेदार फिल्म मानी जा रही है, जो उनके एक्शन स्टोरीटेलिंग को एक नए लेवल पर ले जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें