बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने तीन साल बाद बड़ा पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इससे पहले 2022 में आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आई थी जो फ्लॉप रही थी, जिसके बाद अब उन्होंने कमबैक किया है। तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे आमिर खान कितना कमाल कर पाए हैं और ये फिल्म दर्शकों पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बाकी फिल्मों की तरह जादू दिखा पा रही है...इस सारे सवालों का जवाब जान लें इस फिल्म के रिव्यू में। आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म।
